
साग एक ऐसा व्यंजन है जिसे खाने के लिए सभी लोग हमेशा तैयार रहते है। यह एक ऐसी पंजाबी डिश है जिसकी पूरी दुनिया फैन है। मक्के की रोटी और साग का नाम तो सभी ने सुना होगा लेकिन इसका स्वाद शायद सबने ना चखा हो। आज हम आपको बताएंगे साग के गुण और उसे बनाने की स्वादिष्ट विधि।
स्वाद- साग का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें हम अच्छी मात्रा में मसाले डालते है जिससे यह तीखा और खुशबूदार हो जाता है। इसकी खुशबु इतनी दूर तक फ़ैल जाती है की लोग खुद को रोक ही नहीं पाते है।
प्रसिद्ध- साग पंजाब में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन अब इसका चलन पूरे भारत में है। बहुत से विदेशी भी भारत आकर साग खाने की फरमाईश रखते है। साग के गुणों और स्वाद की चर्चा बहुत दूर दूर तक है।
विशेषता- साग में सरसो, पालक सभी डाला जाता है जो हमारी सेहत के लिए पौष्टिक और फायदेमंद होता है। साग में देसी घी डालकर खाने का स्वाद ही अलग है और यह हमारे शरीर को भी बहुत फायदा करता है।
साग वैसे तो सबसे ज्यादा स्वादिष्ट पंजाब में ही मिलता है लेकिन आप चाहे तो अपनी मेहनत से इसे और लाजवाब बना सकते है। साग को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आपके घर कोई मेहमान आये और आप उसे साग बनाकर खिलाये वो आपकी तारीफ करता नहीं रुकेगा। साग को आप आसानी से अपनी रसोई के सामान से बना सकते है। आज हम आपके लिए लाये है एक आसान विधि जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट और लाजवाब साग बना सकते है। तो देर किस बात की सारी सामग्री को इकठ्ठा करे और नीचे दी गई विधि की मदद से स्वादिष्ट साग बनाये।
साग बनने का समय
साग बनने में 40 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 15 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
ऊपर दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह साग 4 सदस्यों के लिए काफी है।

सरसों का साग (Sarson Ka Saag) in Hindi
सामग्री
- 500 gram सरसों के हरे पत्ते
- 150 gram पालक
- 100 gram बथुआ
- 250 gram टमाटर
- 2 कप पानी
- 1/4 कप मक्के का आटा
- 3 हरी मिर्च
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 टुकड़ा हींग
- 1/2 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून घी
- 2 टी स्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
बनाने की विधि - How to make सरसों का साग (Sarson Ka Saag)
-
साग बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सरसो और बथुए के पत्तो को अच्छी तरह साफ कर ले इन्हे एक बार पानी से भी धो ले ताकि इनके अंदर की धुल मिटटी साफ हो जाए। अब सभी पत्तो को थोड़ा मोटा काटकर कुकर में डाले साथ ही पानी डाले और उबलने के लिए रख दे। सीटी आने का इंतज़ार करे। एक सीटी आने पर गैस बंद कर दे और प्रेशर निकलने के लिए छोड़ दे।
-
अब अदरक, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर बारीक़ पीस ले। अब कढ़ाई में तेल गरम करे उसमे मकई का आटा डाले और उसे अच्छी तरह से भून ले। भुनने के बाद आटे को प्लेट में निकाल कर रख ले।
-
कढ़ाई के बचे हुए तेल में हींग और जीरा डाले। जीरा भुनने के बाद उसमे हल्दी, टमाटर अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च डालकर सारे मसाले को अच्छी तरह से भुन ले। कुछ देर बाद मसाला तेल छोड़ने लगेगा।
-
अब उबले हुए पत्तो को कुकर से निकाले और मिक्सी में बारीक़ पीस ले। इन पिसे हुए पत्तो को कढ़ाई में भुने हुए मसाले में डाले और अच्छी तरह से मिक्स करे। साथ ही मकई का आटा भी डाले।
-
इस मिश्रण में आवश्यकता अनुसार पानी डाले साथ ही नमक डाले और कलछी की मदद से मिक्स कर ले। साग को पकने के लिए कुछ देर गैस पर ही छोड़ दे।
-
5-6 मिनट साग को गैस पर छोड़ दे आपका सैग पक जाए तो गैस बंद कर दे। आपका स्वादिष्ट साग तैयार है इसे बाउल में निकाले ऊपर से घी डालकर गरम गरम रोटी और पराठो के साथ परोसे।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.