
किसी व्यक्ति के प्रति अपनी प्यार और आदर की भावना दिखाने के बहुत तरीके होते है। हमारे शास्त्रों के अनुसार बड़े लोगो के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना एक बहुत ही पुरानी परम्परा है। इसके बारे में विज्ञानं में भी कहा गया है की यह एक ऐसी परंपरा है जिससे हमारे शारीरिक, मानसिक और वैचारिक स्वभाव का विकास होता है। पैर छूने के बहुत तरीके होते है जैसे सीधा झुककर पैर छूना, दूसरा घुटनो के बल बैठकर और जमीन पर लेटकर। सभी का तरीका अलग होता है लेकिन दिल में भावना अच्छी होनी चाहिए जिसका नतीजा भी अच्छा ही होगा। हमने बहुत बार बड़ो के पाव छुए होंगे लेकिन क्या आप जानते है की बड़ो के पैर छूने के कुछ फायदे भी होते है जो हमारे लिए बहुत लाभदायक होते है। आज हम आपके लिए लाये है बड़ो के पैर छूने के कुछ फायदे जिनकी मदद से आपको पता लगेगा की पैर छूने से क्या होता है और इसका नतीजा क्या है।
जानिए क्या क्या हैं बड़ों के पैर चुने के फायदे:
1. मन को शांति– बड़ो के पैर छूने से मन को एक अलग तरह की शांति मिलती है जिससे हमे बहुत ही अच्छा महसूस होता है। जब हम किसी के पैर छूते है तो पूरी श्रद्धा के साथ झुककर उसे नतमस्तक करते है जिससे हमारे मन को एक शांति के साथ हमारे स्वभाव में विनम्रता भी आती है जिससे हमारा स्वभाव दूसरो के प्रति अच्छा हो जाता है।
2. आयु लम्बी– यह जानकर आपको थोड़ा अचम्भा जरूर होगा की बड़ो के चरण छूने से आपकी आयु लम्बी होती है और यह चरण छूने का सबसे बड़ा फायदा होता है। जब आपके किसी के चरण छूते है तो वो आपको आशीर्वाद देता है दीर्घायु का या जीते रहो शास्त्रों के अनुसार इससे सच में आपकी आयु बढ़ती है।
3. भगवान का आशीर्वाद– चरण छूने के लिए यह भी कहा जाता है की जब आप किसी बड़े व्यक्ति के पूरी श्रद्धा चरण छूते है तो आप सीधे भगवान को नमस्कार करते है और वो पैर छूना सीधा भगवान तक जाता है जिसका फल आपको जरूर मिलता है।
4. शरीर को फायदे– अगर वैज्ञानिक तौर पर देखा जाये तो पैर छूने से आपके कमर दर्द, जोड़ो के दर्द और पैर दर्द में भी आपको आराम मिलता है। आप जब चरण छूते है तो आपको कमर से पुरा झुकना पड़ता है जिसमे आपकी कमर, आपके पैर दोनों ही मुड़ते है जिससे आपकी यह समस्या दूर हो जाती है और आप स्वस्थ और चुस्त रहते है।
वैसे तो किसी भी बड़े व्यक्ति के पैर छूते वक़्त हमे फायदे और नुकसान के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योकि इससे हमे उनका प्यार और आशीर्वाद मिलता है जिसका कोई मोल नहीं होता। लेकिन हमने फिर भी आपको बड़ो के पैर छूने के कुछ फायदों के बारे में बताया है जिनसे आप इन फायदों को पढ़े और अपने से बड़े सभी व्यक्ति के पैर जरूर छुए इससे आपको उनके आशीर्वाद के साथ साथ और भी फायदे होंगे जो आपके लिए ही लाभदायक होंगे। तो इसके लिए ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है बस दिए गए फायदों को पढ़े और इनका लाभ जरूर उठाए।
इस लेख को शेयर करें
You must be logged in to post a comment.